Palamu(Akhilesh Kumar) : छोटी सी बात बतंगड़ बन गई। महताब अपने दुश्मन ऋतिक राज को गहरा जख्म देना चाहता था। वह दिन रात यह सोचने लगा कि आखिर कौन सी तीखी चोट ऋतिक को दी जाये कि वह तिलमिला जाये और ताउम्र रोता रहे। सोचते-सोचते उसने भयानक प्लानिंग कर ली। इस प्लानिंग में उसने अपने कुछ दोस्तों को शामिल किया। तय प्लानिंग के तहत महताब ने भास्कर पांडे उर्फ मोंटी और रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा को उस होटल में भेजा जहां नमिता देवी पानी पीने गई थी। वहीं महताब होटल के बाहर सबकुछ वॉच कर रहा था। रितेश और मोंटी ने नमिता से पहले कुछ बातें की और फिर दोनों ने अपनी पिस्टल निकाल ली। मोंटी की पिस्टल दगा दे गई। तब रितेश ने नमिता के सिर में सटाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सारे हत्यारे वहां से भाग निकले। हत्या के बाद यह बातें उछली थी कि पुश्तैनी जमीन की खरीद-बिक्री में कमीशन के चलते नमिता की हत्या की गई। इससे पहले नमिता के पति और एक बेटे की हत्या हो चुकी है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने इस वारदात को गंभीरता से लिया। मेदिनीनगर DSP मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से इस कांड में शामिल 4 लोगों को धर दबोचा। नमिता की हत्या से पीछे छिपे सारे राज खुल गये। क्या बोली पलामू एसपी रीष्मा रमेशन… सुनें
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में, रिमांड पर फैसला कब… जानें
इसे भी पढ़ें : कांके रोड का रूट डायवर्ट…
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में तीन जगहों पर धारा 144…
इसे भी पढ़ें : दरभंगा महाराज के करोड़ों के हीरे जवाहरात गायब, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : न्यू’ड VC और एस्कॉर्ट सर्विस के नाम करते थे ब्लैकमेल, 4 अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : न्यू’ड VC और एस्कॉर्ट सर्विस के नाम करते थे ब्लैकमेल, 4 अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो






