spot_img

हथियार झुके, दो एरिया कमांडर ने किया सरेंडर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra : चतरा-पलामू की सरहद पर आज एक नया सवेरा हुआ। TSPC संगठन के दो कुख्यात एरिया कमांडर कुलदीप गंझू उर्फ कुणाल एवं रोहनी गंझू उर्फ रोहनी पाहन ने शुक्रवार को पुलिस के सामने हथियार डालते हुये मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया। दोनों पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। कुलदीप पर 16 मामले जिसमें हत्या और पुलिस पर हमले शामिल हैं, रोहनी पर 10 मामले कई इलाकों में दहशत का इतिहास। आत्मसमर्पण के दौरान कुलदीप ने सेमी राइफल और 103 राउंड, जबकि रोहनी ने SLR राइफल और 82 राउंड पुलिस को सौंपे।

‘नई दिशा’ नीति ने बदली सोच

चतरा पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति ‘नई दिशा’ के निरंतर प्रचार और गांव-गांव पहुंच कर संवाद की पहल के चलते इन नक्सलियों ने मुख्य धारा में लौटने का फैसला लिया। पुलिस, एसएसबी, झारखंड जगुआर और आम जनता के सहयोग से अब चतरा शांति और विकास की ओर अग्रसर है। चतरा अब उग्रवाद की छाया से निकल रहा है। यह आत्मसमर्पण केवल पुलिस की नहीं, पूरे समाज की जीत है।

इसे भी पढ़े :सियासत के मंझे हुये खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

इसे भी पढ़े :झारखंड छोड़ रहे हाथी, चौंकाने वाली बातें… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...