Kohramlive : समाजवादी राजनीति के धुरंधर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। तीन दिन पहले इलाज के लिये दिल्ली जाने के बाद बृहस्पतिवार की रात वह रामपुर लौटे थे। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उनके आवास पर डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीतापुर जेल से रिहाई के बाद से ही आजम खां अपना इलाज दिल्ली में करवा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक बीती रात से ही वह थकान और कमजोरी महसूस कर रहे थे। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आराम और आगे की जांच की सलाह दी। बेटे अब्दुल्ला आजम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी साझा की और दुआओं की अपील की है। इधर, रामपुर की राजनीति में हलचल तब और बढ़ गई जब आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती कब्जे के मामले में कोर्ट ने दो गवाहों की गैरहाजिरी पर वारंट जारी कर दिया। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में हो रही है। गवाह इंतजार अहमद और करीम अहमद के पेश न होने पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। अब सुनवाई की अगली तारीख 29 अक्तूबर तय की गई है। 2019 में दर्ज इस केस में यतीमखाना बस्ती को हटाने के नाम पर मारपीट, डकैती और चोरी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं, भोट थाने में दर्ज नफरती भाषण के मामले में भी शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस केस की नई तारीख 3 नवंबर तय की गई है।
सियासत के मंझे हुये खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







