Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने पाकिस्तान को खुली धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में बिश्नोई गैंग ने आतंकी हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस लगाकर लिखा, “तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।” यह सीधी चेतावनी है कि उनका निशाना अब सीमा पार होगा।
D-कंपनी की तर्ज़ पर काम : अब यह गैंग दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है। विदेश में ऑपरेट करना, डब्बा कॉलिंग के जरिये धमकियां देना, कारोबारियों से वसूली, और इनकार पर हत्या या फायरिंग जैसे हथकंडे अपनाना। सूत्रों के अनुसार, बिश्नोई-गोडारा गैंग के सदस्य अब दुबई, थाईलैंड और यूरोप में भी सक्रिय हैं। वे वहीं से भारत में धमकी देने, शूटर्स भेजने और फिरौती मांगने जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :जवान युवक की ह’त्या, सड़क पर झलका गुस्सा
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इतनी महंगी हुई बिजली, किन्हें राहत… जानें
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले, इनकी हुई मौज… जानें
इसे भी पढ़ें :सीमा बंद, ड्राय फ्रूट्स की तिजारत पर ग्रहण












