spot_img
spot_img

बाबा मंदिर में होगा अरघा से जलार्पण, क्या है सिस्टम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : श्रावणी मेला 22 जुलाई यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। मेले में आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला व मंदिर प्रशासन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भक्तों को इस दौरान हर साल की तरह अरघा के जरिये जलार्पण कराया जायेगा। 22 जुलाई को कांचा जल पूजा के बाद बाबा मंदिर में अरघा लगाया जायेगा। उसके बाद बाबा की दैनिक सरदारी पूजा होगी। दैनिक सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद पुरोहित समाज के लोग भी अरघा के जरिये ही पूजा करेंगे। बाबा मंदिर में लगने वाले मुख्य व तीन बाहरी अरघा की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। कोलकाता से अरघा की मरम्मत व इसकी पॉलिश का काम पूरा होने के बाद बाबा मंदिर में पहुंचा दिया गया।

मंदिर मुख्य प्रबंधक ने अरघा का निरीक्षण कर इसे सुरक्षित रखवा दिया। मेले में चार अरघा से होगा जलार्पण बाबा मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान चार अरघा लगाया जायेगा। एक मुख्य अरघा जो बाबा मंदिर के मंझला खंड में लगेगा। यहां पर आम कतार तथा कूपन लेकर आये भक्त जलार्पण व बाबा का दर्शन कर बाहर निकलेंगे। वहीं तीन बाह्य अरघा जो की निकास द्वार के पास नीर कुंड के निकट लगाया जायेगा। यहां पर असहाय व कम समय में जलार्पण की चाहत रखने वाले लोग जलार्पण करेंगे। इस अरघा का जल पाइप लाइन के जरिये नीर कुंड के रास्ते बाबा पर अर्पित होगा। वहीं कांवरिये बाबा मंदिर की छत पर लगे बड़े एलइडी स्क्रीन में बाबा का दर्शन कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ये होंगे कप्तान…

इसे भी पढ़ें :बिहार की युवती का अधजला श*व दुमका में… जानें मामला

इसे भी पढ़ें :डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान…

इसे भी पढ़ें :जाह्नवी कपूर की बिगड़ी तबीयत, एडमिट…

इसे भी पढ़ें :रांची में इन पांच राशन डीलरो को शोकॉज… जानें

इसे भी पढ़ें :बेपटरी हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, कितना हुआ नुकसान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियों का तांडव, एक की ली जान…

इसे भी पढ़ें :दुकानों, होटल, ढाबों पर मालिक का नाम स्पष्ट रूप से लिखे : DIG

इसे भी पढ़ें : कोसी नदी में पलटी नाव, परिजनों में मची चीख-पुकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...