UP : डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रेल हादसे के शिकार लोगों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे का ऐलान किया है। इस हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। वहीं गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं रेल मंत्रालय ने CRS जांच के अलावा, उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिये हैं। आज दोपहर यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई। यह हादसा मोतीगंज और ढिलाई के बीच हुआ। घटना के बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज सिंह ने मीडिया को बताया कि हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बड़े स्तर पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। इस ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जायेगी। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर
गोंडा 8957400965
छपरा 9026624251
सीवान 9026624251
देवरिया सदर 8303098950
लखनऊ 8957409292
#WATCH गोंडा, उत्तर प्रदेश: डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना पर गोंडा DM नेहा वर्मा ने बताया, “2 लोगों की मृत्यु हुई है, कुछ लोगों को चोटें आई हैं, उनका इलाज जारी है। बस, एम्बुलेंस यहां मौजूद हैं। रेलवे के साथ समन्वय से लोगों को रेस्क्यू स्पेशल के माध्यम से उनके गंतव्य तक… pic.twitter.com/E9qjLISUxU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2024
#WATCH डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना पर पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज सिंह ने कहा, “… ट्रेन मोतीगंज और ढिलाई के बीच पटरी से उतरी… 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है… हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा करना है ताकि ट्रेनें फिर से रूट… pic.twitter.com/9SI6yTX6L1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2024
गोंडा ट्रेन दुर्घटना | मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। CRS जांच के अलावा, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं: रेल मंत्रालय pic.twitter.com/FAhvubt43l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2024
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आने वाला है धांसू फोन, ये कंपनी करेगी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें :नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM
इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM
इसे भी पढ़ें :मुहर्रम त्योहार से पहले पूरा कर लें ये काम : DC
इसे भी पढ़ें :रांची में बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें…
इसे भी पढ़ें :तय समय पर कार्रवाई करने में ये तीन जिले बेहतर











