BOKARO (chas) : फांसी के फंदे पर झूलती हालत में श्वेता कुमारी की लाश मिली। 25 साल की श्वेता की लाश बोकारो के सेक्टर 4 में स्थित आनंदा होटल के रूम नंबर 303 में मिली। इस बात का खुलासा तब हुआ जब होटल का एक कर्मचारी सर्विस देने कमरे में पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर झांकने पर देखा गया कि श्वेता अपने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी। सूचना पुलिस तक पहुंची। दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने लाश अपने कब्जे में कर लिया। मौक-ए-वारदात से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का दावा है कि यह नोट श्वेता का ही लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में श्वेता ने खुद की मौत के लिए किसी सत्येंद्र नाम के युवक का जिक्र किया है। सत्येंद्र उसे बदनाम कर उसकी जिंदगी तबाह करने पर तुला हुआ था। हम मर रहे हैं। मम्मी-पाप सॉरी। श्वेता UPSC की तैयारी कर रही थी। होटलकर्मी का कहना है कि सेक्टर 9 में रहने वाली श्वेता भोर के 5 बजे आंनदा होटल पहुंची। उसने अपना आधार कार्ड जमा किया और कहा कि उसके पिता बोकारो से रिटायर हुए हैं। फिलहाल धनबाद में रहते हैं। वह अपने कुछ जरूरी काम से बोकारो आई है। बोकारो के सेक्टर चार के थानेदार क्या बोले… देखें वीडियो…
Read More :हजारों सवालों के साथ #Reliance का चैटबॉट असिस्टेंट करेगा 30 लाख शेयरहोल्डर्स की मदद
Read More :खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…












