गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक शराबी पति टुन्ना अंसारी की घोर क्रूरता का मामला सामने आया है। उसने पहले पत्नी शबनम खातून (28)की पिटाई की। इसके बाद जहर देकर मार डाला। वारदात के बाद पति अपनी पत्नी के शव को गंडक नदी में फेंकने ही वाला था, कि परिजनों की मदद से पुलिस ने नाकाम कर दिया। घटना जिले के विशंभरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव की है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
आरोपी के तीन बच्चे
मृतका के पिता नुरुल्लाह अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी मई 2013 में टुन्ना अंसारी के साथ हुई। शादी के बाद दोनों से तीन बच्चे हैं।
Read more: सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
अक्सर मारपीट करता था पति
परिजनों का आरोप है कि शबनम का पति शराब के नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। गुरुवार की रात भी उसने ज्यादा शराब पी रखी थी। घर में पत्नी के साथ मारपीट की और बेहोश करने के बाद जहर पिलाकर हत्या कर दी आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी।
फरार हो गया आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टुन्ना फरार हो गया। विशंभरपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।
Read more:BREAKING : CBSE 12वीं RESULT जारी, ऐसे चेक करें
Read more: IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more: 6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
Read more: भाई को उतारा मौत के घाट…
Read more: ACB ने अंचल उपनिरीक्षक को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा…









