spot_img
spot_img

वानखेड़े स्टेडियम के स्टाफ हुए कोरोना पॉजिटिव, बदल सकता है IPL मैचों का प्‍लेस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : महाराष्‍ट्र में कोरोना का कहर जारी है। रोजाना देश में संक्रमित हो रहे लोगों में आधी से ज्‍यादा संख्‍या महाराष्‍ट्र में ही पाई जा रही है। मुंबई पूरी तरह कोरोना की चपेट में है। इस बीच यहां के वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारी और प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। 10 से 25 अप्रैल के बीच मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच होने की उसे आशा है। मुंबई को लीग के 10 मैचों की मेजबानी करनी है।

आज दो हुए हैं पॉजिटिव

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक मैदानकर्मियों की बात है, तो शुक्रवार तब 8 पॉजिटिव मामले थे। शनिवार को दो अन्य मामले पॉजिटिव पाए गए। इससे इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई। सभी को घर भेज दिया गया है और वे अलग-थलग रह रहे हैं।’

ऑप्‍शन के रूप में हैदराबाद और इंदौर

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि यदि लॉकडाउन होता है, तो टीमें जैव सुरक्षित वातावरण में हैं और वैसे भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए अब भी मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल मैचों के आयोजन की उम्मीद है। यदि स्थिति आपे से बाहर चली आ जाती है, तो हैदराबाद और इंदौर को स्टैंड बाई रखा गया है।

इसे भी पढ़ें : Sachin Tendulkar अस्‍पताल में भर्ती, Tweet कर लिखी ये बात…

इसे भी पढ़ें:IPL 2021: ## Captain of delhi capitals ऋषभ पंत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...