कोहराम लाइव डेस्क : टीम इंडिया ने आज से 10 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को दूसरी बार वर्ल्ड क्रिकेट कप कब्जा जमाया था। कैप्टेन धोनी ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाया था। गौरतलब है कि 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम ने यह खिताब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया था। भारत की इस जीत के बाद पूरे देश ने जश्न मनाया था।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
सचिन को कंधों पर बैठाकर मनाया गया था जश्न
एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने सचिन तेंदुलकर के विश्व चैंपियन बनने के सपने को पूरा किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने क्रिकेट के भगवान को कंधों पर बैठाकर स्टेडियम का चक्कर लगाया था।
#10years of winning the World Cup, fulfilling the dream of every Indian around the world. It’s such a nostalgic feeling where I can relive each moment of lifting the trophy & making our country proud. It will be cherished forever. #Worldcup2011 #IndianCricketTeam @BCCI ???????? pic.twitter.com/IFOttlXbUr
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) April 2, 2021
मुंबई में श्रीलंका से हुआ था मुकाबला
2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस महामुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर कई मिथक तोड़े थे। इससे पहले किसी भी टीम ने अपने घर पर खेलते हुए विश्व कप नहीं जीता था। ऐसे में भारत पहला ऐसा देश था, जो अपने घर में विश्व चैंपियन बना था।
इसे भी पढ़ें : बालू माफिया, पुलिस और नेता के गठजोड़ से गुमला में कैसे हो रही है बालू तस्करी (देखें VIDEO)












