- जर्सी में कंधे पर कैमोफ्लेज रंग को जगह मिली गई है।
- चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011 और 2018 में IPL चैंपियन रह चुकी है।
कोहराम लाइव डेस्क : कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की सेना अब नये अवतार में नजर आएंगे। दरअसल IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 अप्रैल से शुरू होने जा रही लीग के 14वें सीजन के लिए बुधवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। धोनी की टीम ने अपनी नई जर्सी में सेना को सम्मान देते हुए इंडियन आर्मी का कैमोफ्लेज भी जोड़ा है। चेन्नई की जर्सी पीले रंग की है। जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं, जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत को दर्शाते हैं। धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर ट्वीट कर वीडियो पोस्ट किया है।
Thala Dharisanam! #WearOnWhistleOn with the all new #Yellove! #WhistlePodu ????????
???? – https://t.co/qS3ZqqhgGe pic.twitter.com/Gpyu27aZfL— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2021

CSK के CEO ने कहा
सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, ” सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण और निस्वार्थ भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के तरीकों को खोजने के लिए कुछ समय पहले से ही यह हमारे दिमाग में था।”चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल चैंपियन रह चुकी हैं। टीम अब तक 10 बार प्लेऑफ में पहुंची है जबकि 8 बार उसने फाइनल में स्थान बना चुकी है।







