बगहा : एक युवक के अजीब हरकत की चर्चा पूरे इलाके में है। मामला बगहा रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जहां एक युवक आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर पहुंच गया। उसने अपने हाथ और पांव को रेलवे ट्रैक में जंजीर से बांधकर उसमें ताला लगा दिया और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगा। इसकी सूचना जब रेलवे प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को लेकर स्टेशन पहुंची, जहां उसके परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
मिली जानकारी के अनुसार बगहा के गुदरी बाजार वार्ड नंबर 19 निवासी दीपक कुमार पिता रामानंद यादव गुरुवार की दोपहर बगहा रेलवे स्टेशन के किलोमीटर नंबर 287/01 पर अपने हाथ और पांव को सिक्कर से बांधकर ताला लगा दिया और ट्रेन के आने का इंतजार कर कर रहा था। इसी दौरान गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस आई। चालक ने जब एक युवक को रेलवे पटरी पर बैठे देखा तो हॉर्न बजाया, मगर युवक फिर भी वहां से नहीं हटा। जिसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ड्राइवर जब उसके पास पहुंचा तो दंग रह गया। युवक खुद को जंजीर से जकड़ कर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। चालक ने तुरंत बगहा आरपीएफ को घटना की सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जंजीर से खोलकर युवक को समझा-बुझाकर स्टेशन ले गई।
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया
पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसके पटिदारों के द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। जिसको लेकर उसने पुलिस प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे तंग आकर उसने आज आत्महत्या करने की ठानी और रेलवे लाइन पर पहुंच गया। इस घटना के कारण करीब 1 घंटे तक पूर्वांचल एक्सप्रेस रुकी रही।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…












