Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : दबंग घनश्याम पांडेय की जान आज बच गयी। उनपर कातिलाना हमला किया गया। उनके घर पर भी जमकर पत्थरबाजी की गयी। दबंग घनश्याम ने जब खुद के लाइसेंसी रायफल से हवा में दो फायरिंग की तब सारे हमलावर वहां से खिसक गए। बाद में दादा किस्म के कुछ लड़के उनके घर में घुसे और फिर बाहर निकल गए। बाहर से घर पर खूब पत्थरबाजी की। यह सारा दृश्य CCTV में कैद हो गया। हमले में घायल घनश्याम पांडेय को पंडरा पुलिस ने रांची के सदर अस्पताल भेजा। उनका घर रांची इटकी रोड पर बजरा के पास है। घनश्याम का कहना है कि उनके घर के नजदीक ही उनकी अपनी 7 डिसमिल जमीन है।
इस जमीन पर बाउंड्री वाल किया हुआ है। सोमवार को उन्हें किसी से पता चला कि उनके जमीन पर बने बाउंड्री वाल को तोड़ दिया गया है। यह सुन वह अपने ड्राइवर के साथ अपनी जमीन देखने गए। वहां पहले से कुछ असामाजिक तत्व खड़े थे। उन्हें देखते ही लोगों ने कहा… इधर कहां रे, भाग यहां से। इसके बाद उनपर हमला कर दिया गया। किसी तरह हवाई फायरिंग कर अपनी जान बचायी। यह जमीन उन्होंने छह महीने पहले भवेश साहू से खरीदी थी। जमीन में कोई लफड़ा नहीं है, साफ-सुथरी जमीन है। कुछ लोग जमीन हड़पने के लिए उन्हें डरा-धमका रहे हैं। उनका इरादा नेक नहीं है। हमलावरों के नाम पंडरा के थानेदार को बता दिया गया है। वहीं इस घटना के सूत्रधार के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है। पंडरा के थानेदार ने बताया कि मारपीट और पत्थरबाजी के पीछे का कारण जमीन का लफड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इधर दूसरे पक्ष से कोई भी सामने नहीं आया। दबंग घनश्याम पर वर्ष 2002 में भी अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। उन्हें तब 11 गोलियां मारी गई थी। रिम्स में लंबे इलाज के बाद वह मौत के जबड़े से बच निकले थे। सुनें क्या बोले जख्मी घनश्याम और जमीन के पूर्व मालिक भवेश साहू
इसे भी पढ़ें : छत पर सो रही बच्ची का गांव के ही लड़कों ने क्या किया हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : रांची का लाल, रूस में दिखायेगा कमाल, देखें वीडियो…














