BIHAR : कोरोना महामारी देश में भयावह है। कोरोना के कारण लोग एक दूसरे से दूर होते जा रहें हैं। कोरोना सिर्फ इंसान को ही नहीं इंसानियत को भी मार दे रहा है। आज कल लोग कोरोना के कारण एक-दूसरे के पास भी जाना नहीं चाहते हैं। एक ऐसा ही नजारा बिहार केे कटिहार सेे एक वायरल वीडियो में देखने को मिला। बिहार के कटिहार में जहां एक व्यक्ति की कोरोना से मौत होने के बाद एंबुलेंसकर्मी शव को एक नदी किनारे छोड़कर वहां से भाग गए। लाश को नदी किनारे रखकर जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : स्वास्थ्य सचिव पद से हटाये गये केके सोन, बने परिवहन विभाग के सचिव
दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
जिला अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह किसी स्थानीय नागरिक की ही डेड बॉडी थी और परिजनों की देखरेख में ही बॉडी को नदी किनारे जमीन में दफनाया गया है। लेकिन डीएम ने कहा है कि अगर इसमें किसी की भी गलती होगी तो दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
DM ने कहा कि शव किसी अशोक चौहान नाम के शख्स की है जिनका देहांत परसों रात में हुआ था। उनके परिजन ने नदी किनारे अपनी जमीन पर पहले से ही गड्ढा खोदकर का रखा था, ताकि वहां उन्हें दफनाया जा सके। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह महज शुरुआती जानकारी है।

इसे भी पढ़ें :महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…
DM ने मृतक के परिजनों का पता लगाने का आदेश दिया है
उन्होंने कहा, सिर्फ ड्राइवर बासुकीनाथ झा के बयान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। अगर परिजन सामने आकर लिखित में यह बयान देते हैं तो ठीक अन्यथा इसमें जो भी शामिल है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।





