पूर्व JIO मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 33 कांडों का खुलासा… देखें वीडियो

Date:

spot_img

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जियो कंपनी का पूर्व साइट मैनेजर मास्टरमाइंड तौफिक अंसारी भी शामिल है, जिसे टावरों में लगे महंगे उपकरणों की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के चोरी के उपकरण, टावर मशीनें, बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार (JH01EL-4898) बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2026 में चान्हों थाना क्षेत्र के सिलागाई, फुलडीह और पतरातू गांवों में लगे मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी होने के बाद जांच शुरू की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तौफिक अंसारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अकमल अंसारी, मुबारक अंसारी और कबाड़ी गौरी कुमार के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

जांच में खुलासा हुआ कि चोरी के बाद टावरों से निकाले गये कीमती उपकरण रिंग रोड स्थित एक कबाड़ी को बेच दिये जाते थे। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का सामान और वाहन जब्त कर लिया। रांची पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की गिरफ्तारी से रांची जिले के 33 मोबाइल टावर चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कांके, पिठौरिया, अनगड़ा, मांडर, नगड़ी, ओरमांझी, इटकी, बेड़ो, लापुंग, बुढ़मू, राहे, सिकिदिरी, चान्हों और अन्य थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC-SSP की निगरानी में उद्घाटन मुकाबला रहा शानदार… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

PM मोदी ने किया पोस्ट …एक और शानदार चैप्टर!

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X...

‘My Person’… अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर, देखें तस्वीरें…

Kohramlive : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार...

वैभव का तूफान, 3-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप…

Kohramlive : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक...

डूरंड कप के पहले मैच में जमशेदपुर FC का धमाका…

Ranchi : इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन...