Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को इंडियनऑयल डूरंड कप 2026 का उद्घाटन मुकाबला कड़ी सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी रांची पहली बार कर रहा है। मैच के दौरान DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन स्वयं स्टेडियम में मौजूद रहे और सुरक्षा व व्यवस्थाओं की लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। दर्शकों की सुरक्षा के लिए स्टेडियम में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रवेश-निकास द्वारों, दर्शक दीर्घाओं और आसपास के इलाकों में सघन निगरानी रखी गई। वहीं ट्रैफिक और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
इसके अलावा एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पेयजल, स्वच्छता और अग्निशमन जैसी सभी जरूरी सुविधायें भी उपलब्ध कराई गई थीं। जिला प्रशासन और खेल विभाग की तैयारियों के कारण उद्घाटन समारोह और मैच पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ।
आज 26 जुलाई 2026 को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 का उद्घाटन मैच सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। रांची में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के अवसर पर खेल विभाग एवं जिला प्रशासन… pic.twitter.com/qOmWr2dpqk
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) July 26, 2026






