Kohramlive : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी लव लाइफ को ऑफिशियल कर दिया है। अर्शदीप ने मॉडल और अभिनेत्री समरीन कौर के साथ इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। अर्शदीप ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे—”My Person”। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को बधाइयों की बौछार कर दी।
IPL 2026 के दौरान भी अर्शदीप और समरीन को कई बार साथ देखा गया था। उस समय दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चायें तेज थीं, लेकिन अब खुद क्रिकेटर ने तस्वीरें साझा कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में अर्शदीप इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत टी20 सीरीज 4-0 से हार गया, जबकि वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त मिली। अगर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो अर्शदीप ने 18 वनडे में 30 विकेट और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 135 विकेट अपने नाम किये हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं।
View this post on Instagram






