Ranchi: झारखंड आईएमए चुनाव की वोटिंग आज पूरे राज्य में संपन्न हो गई। 25 दिसंबर को गिनती के बाद घोषित किए जाएंगे। रांची शाखा के भी वोटरों ने अपना मतदान किया। चुनाव को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदाता मतदान करने के लिए आईएमए भवन रांची में पहुंच चुके थे। मतदान दिन के 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चला। रांची में 55 वोटर थे, जिनमें से 54 ने अपना मतदान किया। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई। इलेक्शन कमिश्नर और उनकी पूरी टीम और रांची आईएमए के पदाधिकारियों ने चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

बता दें कि रांची आईएमए अब अपने परिसर का संचालन खुद कर रहा है। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उम्मीद जतायी जा रही है कि आने वाली नयी टीम के साथ भी भविष्य में सामूहिक निर्णय और पारदर्शी तरीके से इसका संचालन किया जायेगा। रांची आईएमए परिसर की सुलभ संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं।
इसे भी पढ़ें :गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉन का बेटा गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
इसे भी पढ़ें :जमीन के टुकड़े के लिए रिश्ते का खून, आरोपी भाई गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :Nora Fatehi की हालत खराब, स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस…देखें Video
इसे भी पढ़ें :250 को उतारा मौत के घाट, 2 धराये
इसे भी पढ़ें :हुस्न को दिखाने के लिए रीम शेख ने पार की सारी हदें…
इसे भी पढ़ें :CO मैडम इतना रुपिया पहुंच जाना चाहिए, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :Rohini Court Blast : पड़ोसी वकील को लगाना था ठिकाना, DRDO साइंटिस्ट ने रची थी साजिश
इसे भी पढ़ें :स्कूल में फूटा कोरोना बम,16 छात्र पॉजिटिव










