spot_img
spot_img

गैंग्‍स ऑफ वासेपुर के डॉन का बेटा गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : गैंग्‍स ऑफ वासेपुर के डॉन फहीम खान का बेटा इकबाल गिरफ्तार। इकबाल को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित वासेपुर कमर मखदूमि रोड स्थित उसके आवास से पकड़ा। कोर्ट में पेशी के बाद उसे धनबाद जेल भेज दिया गया। 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। रमजान मंजिल नया बाजार निवासी सोहेब आलम ने फहीम के बेटे रज्जन खान, इकबाल खान, भांजे प्रिंस खान, बंटी खान एवं गॉडविन के खिलाफ फरवरी 2018 में बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक 7 फरवरी 18 को गैंग्‍स ऑफ वासेपुर के उक्त आरोपियों ने दिन के 10:00 बजे सोहेब आलम से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। आरोपियों ने नया बाजार स्थित 5 कट्ठा जमीन लिख देने की धमकी दी थी। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने सोहेब को पिस्तौल सटाकर जान मारने की धमकी दी थी।

21 मई 2019 को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रुति सोरेन की अदालत ने अभियुक्त फहीम खान के पुत्र इकबाल खान, रज्जन खान, भांजा बंटी खान, प्रिंस खान, गोडविन खान व पूर्व पार्षद इम्तियाज खान को सोहेब से रंगदारी मांगने के आरोप में तीन-तीन साल की सजा और 3-3 सौ रुपये जुर्माना लगाया था। वह बेल पर बाहर था। कोर्ट ने फिर से वारंट जारी किया, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लिया।

यहां याद दिला दें कि हाल के दिनों में धनबाद में गैंगवार की आशंका बढ़ी। लाला खान की हत्‍या के बाद नन्‍हे खान का मर्डर कर दिया गया। प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर फहीम खान गैंग को खत्‍म कर देने की धमकी दी थी। जिसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर थी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।

इसे भी पढ़ें : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

इसे भी पढ़ें  : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्‍हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्‍यों

इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...