spot_img

ज्वालामुखी विस्फोट, धरती पर दौड़ी शॉक वेव, 2300 KM तक सुनाई दी गूंज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : न्यूजीलैंड के पास साउथ पेसिफिक ओसियन यानी दक्षिणी प्रशांत महासागर में टोंगो ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ। धरती के चारों तरफ हवा के दबाव की एक लहर यानी शॉक वेव दो बार दौड़ गई। इसके धमाके की आवाज 2300 किलोमीटर दूर तक स्पष्ट सुनाई दी मतलब दिल्ली से चेन्नई की दूरी। सिर्फ इतना ही नहीं, शॉक वेव की वजह से 4 फीट ऊंची लहरों की सुनामी आई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

22 किलोमीटर तक ऊपर गया राख और गुबार

 ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 22 किलोमीटर ऊपर तक राख और धुएं का गुबार गया। विस्फोट के बाद मशरूम जैसी आकृति बनी, जैसी हिरोशिमा-नागासाकी परमाणु बम विस्फोट के बाद बनी थी। धरती के चारों तरफ दो बार शॉक वेव दौड़ी। 4 फीट ऊंची लहरों की सुनामी आई।  समुद्र के अंदर एक बड़ा गड्ढा बन गया जिससे सुनामी को ताकत मिली। विस्फोट और उसकी लहर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे सैटेलाइट्स ने भी कैद किया। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी का समुद्र के ऊपर निकला हुआ ज्यादातर हिस्सा पानी में समा गया।

ऐसी स्थिति में नहीं की जा सकती ज्यादा भविष्यवाणी

स्मिथसोनियन ग्लोबल वॉल्कैनिज्म प्रोग्राम की ज्वालामुखी एक्सपर्ट जैनिन क्रिपनर ने कहा कि जब ज्वालामुखी का वेंट यानी धरती से अंदर से जुड़ी हुई नली पानी के अंदर होती है तो उसके बारे में समझ पाना मुश्किल होता है। हमारे पास इस समय इतनी कम जानकारी है, जिसकी वजह से हम ज्यादा भविष्यवाणी नहीं कर सकते। यह बेहद डरावनी है, क्योंकि शॉक वेव सिर्फ जमीन या समुद्र में नहीं थी। इसका असर वायुमंडल में भी था। यह शॉक वेव आवाज की गति से पूरी धरती पर फैली थी।

साल 2014 में भी फटा था यह ज्वालामुखी

एक्सपर्ट का मानना है कि Tonga Volcano इससे पहले साल 2014 में फटा था। लेकिन पिछले एक महीने से यह गड़गड़ा रहा था। धरती के केंद्र से मैग्मा धीरे-धीरे ऊपर आ रहा था। यह सुपरहीटेड था। मैग्मा का तापमान करीब 1000 डिग्री सेल्सियस था। जैसे ही 20 डिग्री सेल्सियस वाले समुद्री पानी से मिला, ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ।

आ गई 4 फीट ऊंची सुनामी

 हुंगा टोंगा-हुंगा हापाई द्वीप के आसपास 170 द्वीप हैं, जो दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीपों का एक साम्राज्य बनाते हैं। इस विस्फोट की वजह से टोंगा की राजधानी नुकुआलोफा में 4 फीट ऊंची सुनामी आ गई। जो इस ज्वालामुखी से करीब 65 किलोमीटर दूर है. पूरे प्रशांत महासागर में एक सोनिक बूम सुनाई दिया। यह आवाज अलास्का तक पहुंची। फोटो में टोंगा पोर्ट दिख रहा है, जहां पर चारों तरफ राख का गुबार फैला है। सुनामी की लहरों से कंटेनर बिखर गए हैं।

खराब हो गया है पानी

 प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने टोंगा के लोगों के लिए राहत सामग्री, दवाएं, खाना-पानी भेजा है, क्योंकि टोंगा के पानी के स्रोतों में राख मिलने की वजह से वह खराब हो गया है। जेसिंडा ने कहा यह बेहद भयानक प्राकृतिक घटना थी। खुशी बात ये है कि इससे किसी के मारे जाने या घायल होने की सूचना नहीं है। सिर्फ कुछ जगहों पर सुनामी की ऊंची लहरों की वजह से नावें पलटी हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

 

इसे भी पढ़ें :Railway में निकली बंपर Vacancy, न परीक्षा न इंटरव्यू, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन

इसे भी पढ़ें :Miss Universe रही मॉडल ने पहनी स्ट्रिंग वाली ड्रेस, फैन्स ने कहा-‘ये लुक कमाल का है’

इसे भी पढ़ें :पापा मुझे बचा लो, बहुत दर्द हो रहा, और फिर…

इसे भी पढ़ें :कानपुर में चोरी, अमेरिका में देखा लाइव वीडियो, फिर हुआ एनकाउंटर, देखें…

इसे भी पढ़ें :दो कार में जोरदार टक्‍कर के बाद क्‍या हो गया, देखें…

इसे भी पढ़ें :झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें :‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :मन डोलते ही भवानी ने इंसास के साथ क्‍या किया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :Netflix का बड़ा झटका! चुपके से बढ़ा दिए प्लांस के प्राइस…देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...