RANCHI : संजय गांधी महाविद्यालय में गुरुवार को दिन में 10:30 बजे से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. बोनीता दिवाकर, डॉ. पम्पा सेन विश्वास,डॉ सुखदेव साहू , डॉ. चित्ररेखा सिन्हा, डॉ. कौशल कुमार, एके सौमित्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्घ किया गया। डॉ. पम्पा सेन विश्वास ने स्वागत भाषण और विषय प्रवेश करते हुए कहा कि एनएसएस में सभी अपने को स्वयंसेवक बनाना सीखते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्वामी विवेकानंद हैं। विवेकानंद कहते थे, सबसे पहले मनुष्य बनो।
नृत्य और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
मौके पर विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी अपना भाषण प्रस्तुत किए। डॉ. अजय सिंह ने बताया की विवेकानंद एक सिद्ध पुरुष थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के साथ संपूर्ण विश्व का परिचय कराया। डॉ. चित्रलेखा सिन्हा ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ सुखदेव साहू ने बताया कि किशोर मतलब किस ओर जाएं। युवा इस अवस्था को किशोर कहते हैं और यह किसी भी मनुष्य की बहुत महत्वपूर्ण अवस्था होती है। उन्होंने स्वरचित एक कविता भी सुनाई। डॉ. वोनीता दिवाकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ डॉ. मनोज कुमार, पीयूष कुमार, विमला उपस्थित रहीं।
इसे भी पढ़ें : ईचाक में फलते-फूलते दो नंबरी खननबाज, प्रशासन ने दी तीखी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दिन के उजाले में लुकैया जंगल में ठांय-ठांय, देखें वीडियो….
इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, इस बार क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें : स्पाइस जेट में बम होने की खबर से मचा तहलका… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :घना कोहरा बन गया काल, 7 की उठी अर्थी, CM ने जताया शोक






