Kohramlive : पिता और बेटे का रिश्ता संस्कार, साहस और विश्वास की नींव पर खड़ा होता है। वहीं, जब यही रिश्ता सम्मान में बदल जाये, तो हर देखने वाला भावुक हो उठता है। सोशल मीडिया पर Viral हो रहे इस Video में एक फौजी पिता सालों की सेवा के बाद घर लौटते हैं। जैसे ही गाड़ी रुकती है सामने खड़ा बेटा दरवाजा खोलता है और पूरे सम्मान के साथ सैल्यूट करता है।
इसे भी पढ़े :Delhi : विधानसभा सुरक्षा में चूक, बैरिगेट तोड़ अंदर घुसी कार, फिर…
इसे भी पढ़े :SP का एक्शन, थानेदार पर गिरी गाज…
Viral Video ने किया लोगों को भावुक
इंस्टाग्राम पर शेयर हुये इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हर कोई इस पल को देखकर खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहा। वीडियो के साथ लिखा गया, “धन्यवाद पिताजी, भारतीय वायु सेना में सेवा करने और मुझे कर्तव्य, शालीनता और साहस का मतलब सिखाने के लिये। रिटायरमेंट की शुभकामनाएं।” सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर रिटायर फौजी को सलाम कर रहे हैं। देश सेवा के लिये धन्यवाद दे रहे हैं और इस रिश्ते को ‘सच्चा हीरो मोमेंट’ बता रहे हैं।
इसे भी पढ़े :Blast : रामगढ़ में मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़े :Terrorist : AK-47 को माना ‘खिलौना’, दारोगा और CO पर गिरी गाज…
इसे भी पढ़े :Murder Case : बोरे में मिली विवाहिता, इलाके में सनसनी…
View this post on Instagram








