UP : महाकुंभ में माला बेचने आई बंजारन मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर मिल गया। यह ऑफर ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उसे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में अहम रोल के लिये ऑफर किया है। मोनालिसा से मिलकर उसके साथ कांट्रैक्ट साइन होगा। इसके लिये डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पिता से फोन पर बात की है। सनोज मिश्रा ने ट्वीट कर मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने की जानकारी दी है।
फिलहाल मोनालिसा महाकुंभ नगर में नहीं हैं, इसलिए सनोज अब इंदौर स्थित मोनालिसा के गांव जायेंगे। मनमोहक अदाओं और सुंदरता के कारण रातों रात वायरल हुईं मोनालिसा के महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने के कुछ वीडियोज वायरल हो गये। सैकड़ों की संख्या में लोग उससे मिलने अखाड़ों की तरफ जाने लगे। उसके साथ सेल्फी खिंचवाने लगे। अब उसकी पॉपुलारिटी का आलम यह है कि उसे महाकुंभनगर में छिपकर रहना पड़ रहा है। वह मास्क लगाने लगी, तब भी वह बड़ी भूरी और गहरी आंखों की वजह से पहचान ली जाती है।
I saw that in last few days, a girl was selling rudraksh in Kumbh Mahaparva, her video is very viral due to the beauty of her eyes, I thought that instead of Bollywood’s dirt, I give this poor girl in my next film …? What is your opinion ….? pic.twitter.com/aD7cfmu7cU
— Sanoj Mishra (Film director Modi ka pariwar) (@SanojMishra12) January 19, 2025
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…









