UP : यूपी के संभल में हुई हिंसा और आगजनी के बाद मुरादाबाद पुलिस अलर्ट मोड में है। भड़की हिंसा में तीन युवकों की जान चली जाने की खबर है। हिंसा में CO अनुज चौधरी और SP के PRO को भी गोली लगी है। एक धार्मिक स्थल के सर्वे के दौरान भीड़ भड़क गई। पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी गई। जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में कई पुलिसकर्मी और अन्य लोग चोटिल हो गये। बढ़ते तनाव को देखते हुये संभल में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं, आठवीं तक के स्कूल कल बंद रहेंगे। हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनों का दावा है कि नईम, रोमान और बिलाल की पुलिस की गोली से मौत हुई है। हालांकि कमिश्नर ने मीडिया से कहा कि पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं है। मुगलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में हर रात चेहरे पर लगायें ये तेल, होगा जादू…
इसे भी पढ़ें : लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो कुछ आदतों से दूर हो जायें…
इसे भी पढ़ें : “सिंह बाबू” की गाड़ियां देख हिमाकत हो जाती है फेल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8 जगहों पर NIA की रेड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर क्या बोली JMM… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा… देखें वीडियो







