Kohramlive : लंबे समय तक जीने के लिये Lifestyle में बदलाव पर फोकस जरूरी है। कुछ छोटी-बड़ी बिगड़ी आदतों को दूर कर और हेल्दी डाइट अपना कर लंबे समय तक जिया जा सकता है। मसलन हरी सब्जियां और हेल्दी फूड्स का सेवन करना जरूरी है, क्योंकि खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई घातक बीमारियां बिन बुलाये जकड़ सकती है। आइये जानते हैं किन आदतों को अपनाना जरूरी है…
लंबी लाइफ के लिए अपनाएं ये Lifestyle
स्मोकिंग नहीं करें
कई ऐसे लोग हैं जो स्मोकिंग करना नहीं छोड़ते ऐसे में उन्हें कई गंभीर बीमारियां हो जाती है। लंबी उम्र जीने के लिए स्मोकिंग छोड़ना जरूरी है। कई रिसर्च में ऐसी बातें सामने आई है कि जो स्मोकिंग करता है उसकी उम्र कम हो जाती है और उन्हें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़े : Palamu News : डोली से पहले उठ गई अनीता की अर्थी… देखें क्यों
नींद पर जोर दें
बेहतर नींद लंबी उम्र जीने के लिए बहुत जरूरी है। बेहतर नींद लेने से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। रोजाना 7 से 8 घंटे जरूर सोना चाहिये। बेहतर सेहत के लिये पूरी नींद बेहद जरूरी है।












