- चारदीवारी निर्माण से आदिवासियों के श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता हो जाएगा बंद
ओरमांझी: ओरमांझी प्रखंड की बरवे पंचायत के रिगाटोली बड़का पतरा में 100 एकड़ भूमि पर रेस्क्यू सेंटर का निर्माण वन विभाग कर रहा है। चारदीवारी निर्माण कार्य आठ-नौ महीनों से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि जहां रेस्क्यू सेंटर बन रहा है, उसी जंगल में नदी किनारे आदिवासियों का श्मशान घाट भी है। रेस्क्यू सेंटर की चारदीवारी बनने पर श्मशान घाट तक जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इसे लेकर आदिवासी गोलबंद हो गए और चारदीवारी निर्माण का काम बंद करवा दिया है। ग्रामीणों का नेतृत्व बरवे पंचायत के ग्राम प्रधान रमेश उरांव कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें : Betla Park में जंगली हाथियों ने ‘काल भैरव’ को मार डाला
वन विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक
काम बंद होने के पांच दिन बाद मंगलवार को ग्रामीणों एवं वन विभाग के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। फॉरेस्टर संजय कुमार, गोरखनाथ यादव और कई पदाधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों ने श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए 40 फुट के रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : मामी को गैर मर्द के साथ मासूम ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फिर मामी ने कर दी…
घटिया निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध
ग्रामीणों ने चारदीवारी निर्माण में हो रही अनियमितता व घटिया कार्यों पर विरोध जताया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम नाथ मुंडा, अनुसूचित जनजाति हरिजन विभाग के अध्यक्ष किशोर नायक, राजेश नायक, लक्ष्मण नायक, सुरेश नायक, मनोज साहू, मनी नाथ अमली, रीना देवी, कुंती कुमारी मिंज, पुष्पा देवी व अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : भांजा को हुआ मामा की साली से प्यार, मना किया तो कर दिया ये…










