spot_img

मामी को गैर मर्द के साथ मासूम ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फिर मामी ने कर दी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : अपने पाप को छुपाने के लिए एक मामी कातिल बन गई और भांजे को मौत के घाट उतार दिया। मामला गोड्डा जिले का है। जहां एक 10 साल का मासूम अपने नानी के घर आया हुआ था। यहां उसने अपनी मामी को चचेरे मामा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद महिला को ये डर सताने लगा कि कहीं ये बच्चा उसके अवैध संबंधों की पोल न खोल दे। दोनों देवर भाभी ने मिलकर उसका काम तमाम करने की योजना बनाई। दोनों ने किसी तरह बच्‍चे को लुभाकर कमरे में बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्‍या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें : ठंड बाद झारखंड लौटेगा “टाइगर”, तस्‍वीर में ऐसा दिख रहे शिक्षा मंत्री

इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां गई थी Market, चार युवक ले गए जंगल, और…

जब काफी देर तक बच्‍चा नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी बच्‍चा नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने बेलबड्डा थाने में बच्‍चे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो पुलिस को महिला की बातों से उसपर संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जब महिला और उसके चचेरे देवर से कड़ाई से पूछताछ कि तो दोनों से अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एसडीपीओ कामेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जो उनके खिलाफ मजबूत चार्जशीट का आधार बनता है। दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : पति के साथ मेकअप कराने पार्लर गई और प्रेमी संग हो गई नौ-दो ग्‍यारह, फिर हुआ ये…

इसे भी पढ़ें : …और रात के अंधेरे में पहुंच गया इश्‍क लड़ाने, फिर हुआ ऐसा कि…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...