Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड का चुटूपालु गांव में बीती आधी रात गैरमजरूआ जमीन पर कंटेनर हाउस और बाउंड्री खड़ी करने पहुंचे लोगों का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद वहीं कंटेनर स्थापित नहीं हो सका। ग्रामीणों का इल्जाम है कि ओरमांझी अंचल के चुटूपालु मौजा की खाता संख्या-179, प्लॉट संख्या-1273 स्थित सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर लंबे समय से भू-माफियाओं की नजर है। उनका कहना है कि इसी जमीन को बचाने के लिये वे पिछले कई महीनों से प्रशासन का दरवाजा खटखटा रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि बीते 25 मई को ग्राम प्रधान महेश महली, मुखिया, वार्ड सदस्य राम कुमार बेदिया, सहायक सचिव नितेश साहू समेत दर्जनों ग्रामीणों ने ओरमांझी अंचलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में सरकारी जमीन की मापी कराने, दोबारा सरकारी बोर्ड लगाने और अतिक्रमण रोकने की मांग की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि न तो जमीन की मापी हुई और न ही सरकारी बोर्ड लगाया गया। इसी बीच गुरुवार रात जमीन पर कंटेनर हाउस स्थापित करने का प्रयास किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों का दावा है कि पहले इस जमीन पर सरकारी बोर्ड लगा हुआ था। बोर्ड हटने के बाद भू-माफिया सक्रिय हो गये और सरकारी जमीन पर कब्जे की सुनियोजित कोशिश शुरू कर दी गई। विरोध करने वाले कुछ युवकों को व्यक्तिगत रूप से धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया गया है।
सरना झंडा गाड़कर लिया संकल्प, “धरती नहीं छोड़ेंगे”
शुक्रवार को गांव के लोगों ने उसी जमीन पर सरना झंडा गाड़कर उसे बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल जमीन का सवाल नहीं, बल्कि गांव की अस्मिता और आने वाली पीढ़ियों के अधिकार का भी मामला है। इसलिये वे हर हाल में इस जमीन को बचाने के लिये संघर्ष जारी रखेंगे। इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी को दिये गयेज्ञापन में मनोज बेदिया, इस्लाम अंसारी, अघनू महतो, कुलदीप महतो, दामोदर महली, चुन्दा बेदिया, बलराम महतो सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे। वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष से बात करने पर उनका कहना है कि संबंधित जमीन पहले खास गैरमजरूआ थी और उसे यहां के तत्कालीन जमींदार से लिया गया है। सुने क्या बोले, गांववाले…
सरकारी जमीन पर कब्जे की आशंका से भड़का गांव… देखें वीडियो#Ranchi #Ormanjhi #Chutupalu #Jharkhand #LandDispute #GovernmentLand pic.twitter.com/qxZxLHuSoO
— KohramLive (@KohramLive) July 18, 2026
इसे भी पढ़ें : 30 जुलाई से गूंजेगा ‘हर हर महादेव,’ पहली कांवड़ से जुड़ी मान्यतायें… जानें
इसे भी पढ़ें : मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही कामयाबी, ये आसान तरीका अपनायें…
इसे भी पढ़ें : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, कार्तिक और यामी ने मारी बाजी, देखें पूरी Winners List
इसे भी पढ़ें : अब घर से निकलने से पहले मिलेगी जाम की खबर, पुलिस की नई पहल…
इसे भी पढ़ें : गुरु पूर्णिमा इस रोज, स्नान-दान के शुभ मुहूर्त… जानें








