Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वांगचुक की सेहत पर लगातार नजर रखी जानी चाहिये और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाये।
सोशल मीडिया पर किया यह पोस्ट
डॉ. अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नीट पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक का विरोध लाखों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में संवेदनशील रुख अपनाने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। साथ ही सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त कर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देश के लिए महत्वपूर्ण है।
A Humble Appeal to Hon’ble Union Health Minister Shri J. P. Nadda Ji (Government of India)
I sincerely request that Mr. Sonam Wangchuk be provided with the best possible medical care immediately. Reports about his deteriorating health are deeply concerning, and his condition… pic.twitter.com/8HxNuc5i1r
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) July 18, 2026
इसे भी पढ़ें : अनोखा टोटका, गधों को खिलाये गुलाब जामुन, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : 403 विधानसभा सीटों के लिए चिराग पासवान का बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई को होने वाली ये बड़ी परीक्षा हुई स्थगित… जानें
इसे भी पढ़ें : सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग…
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं CISF की पूर्व IG…








