SARAIKELA : सरायकेला थाना क्षेत्र में कोलाबिरा रेलवे डाउन लाइन पर शनिवार की सुबह नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव मिले हैं। दोनों शव क्षति-विक्षत हालत में हैं। लड़की की डेड बॉडी जहां मिली, वहां से एक किलोमीटर दूरी पर इसी रेलवे लाइन पर लड़के की डेड बॉडी भी मिली। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कोलाबिरा उच्च विद्यालय में 10वीं के स्टूडेंट्स थे। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में परिजनों द्वारा दबाव देने की वजह से दोनों ने सुसाइड किया होगा।
Read More : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतकों की पहचान बालिगुमा गांव के ग्राम प्रधान कृष्ण कुम्हार की बेटी पूर्णमी कुमारी (15) और सिंदरी (सीनी) गांगपुर के बिरसा मेलगांडी (16) के रूप में की गई है। दोनों की चप्पल एक ही स्थान पर कोलाबिरा में पुलिस को मिली है। पुलिस का मानना है कि दोनों का प्रेम संबंध रहा होगा और परिवार के दबाव के कारण दोनों ने आत्महत्या की होगी। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।








