spot_img

राहत : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खत्म की ब्लैक फंगस की दवाओं पर जीएसटी, घटेगी कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : शनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया है कि ब्लैक फंगस की दो दवाओं-  टोसिलिमैब, एम्फोटेरिसिन पर से जीएसटी खत्म कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब रेमडेसिविर पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगी। पहले यह 12 फीसदी थी।

Read More : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा

कई मेडिकल उपकरणों के भी घटेंगे दाम

काउंसिल की बैठक के बाद सीतारमण ने कहा कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, BiPaP मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स और पल्स ऑक्सीमटर आदि पर लगने वाले जीएसटी को भी घटा दिया गया है। पहले इन पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर अब 5 फीसदी कर दिया गया है।

Read More : #Girlfriend से मिलना है, वीकेंड पर चालू रहेगी Metro? दिल्‍ली मेट्रो ने शख्‍स को दिया दिलचस्‍प जवाब

कोरोना जांच किट पर अब 5 फीसदी टैक्स

कोरोना जांच किट पर अब पांच प्रतिशत टैक्स लगेगा। अभी तक इस पर 12 प्रतिशत कर लगता था। इसके अलावा पल्स ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजनर, तापमान जांच उपकरणों जीएसटी की दर को घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है। बता दें कि पहले सैनिटाइज़र पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जाता था।

Read More : ट्रक और टेंपो में टक्कर, बाप-बेटा सहित तीन की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...