spot_img

हो-हंगामे के बीच बिहार विधानसभा के स्पीकर चुने गए Vijay Sinha

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : एनडीए उम्मीदवार Vijay Sinha बिहार विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं। विधानसभा स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा और महागठबंधन उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी मैदान में थे। भाजपा के नेता विजय सिन्हा को 126 वोट मिले। वहीं अवध बिहारी चौधरी को 114 वोट मिले। सदन में हंगामे के बाद कुल 240 सदस्यों ने वोटिंग की।

हंगामे के बीच विजय कुमार सिन्हा को स्पीकर चुने जाने के बाद नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया। पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। इसके बाद एक-एक कर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सभी पार्टी के विधायक दल के नेता ने उन्हें अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर बधाई दी।

इसे भी पढ़ें :लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral

Vijay Sinha को मिले 126 वोट, विपक्ष ने मचाया हंगामा

विधानसभा सत्र के दौरान जब चार विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने सर्वसम्मति से स्पीकर के चयन का प्रस्ताव रखा तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और मुकेश सहनी को सदन से बाहर निकालने की मांग करने लगे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने मुकेश सहनी और अशोक चौधरी को सदन से बाहर जाने का आदेश दिया, जबकि नीतीश कुमार सदन में ही मौजूद रहे।

जीतनराम ने तेजस्वी को लगाई फटकार

नेता प्रतिपक्ष द्वारा जब नीतीश कुमार के सदन में रहने का सवाल उठाया गया तो प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने तेजस्वी को फटकार लगाई और कहा कि मुख्यमंत्री ही विधानसभा का नेता होता है और अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने और परिणाम सामने आने के बाद नीतीश कुमार ही नवनिर्वाचित स्पीकर को कुर्सी पर बैठाएंगे। ऐसे में उनका सदन में होना अनिवार्य है और इसमें कोई अनुचित बात नहीं है।

इसे भी पढ़ें :भरोसे की छत के नीचे दम तोड़ता एक परिवार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...