spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral

Date:

spot_img
spot_img

पटना : बिहार विधानसभा में स्पीकर पद को लेकर आज वोटिंग होनी है। इससे पहले लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो Viral हो रहा है। इसमें लालू, पिरपैती से भाजपा विधायक ललन पासवान से मोबाइल पर बात कर रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद कह रहे हैं कि विधानसभा में स्पीकर के चुनाव की वोटिंग से एबसेंट हो जाओ। लालू ने यह बात तीन बार कही। साथ ही कहा कि तुम्हें आगे बढ़ाएंगे।

Viral ऑडियो में लालू ने क्या कहा

सबसे पहले लालू का सहायक- हैलो, प्रणाम सर, विधायक जी बोल रहे हैं… नहीं, उनका पीए बोल रहा हूं लालू का सहायक- दीजिए तो, साहब बात करेंगे माननीय लालू प्रसाद यादव… विधायक का पीए- हैलो, कहां से सर… लालू का सहायक- रांची से..साहब बात करेंगे.. लालू- हां, पासवान जी, बधाई.. पासवान- प्रणाम, चरण स्पर्श… लालू- हां, सुनो, हम तुमको आगे भी बढ़ाएंगे वहां…कल (25 नवंबर) जो स्पीकर का चुनाव है…हम तुमको मंत्री बनाएंगे…कल इनको (जदयू-भाजपा सरकार) गिरा देंगे…

इसे भी पढ़ें : Rims में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, सनसनी

पासवान- हम तो पार्टी में हैं न सर… लालू- पार्टी में हो तो एबसेंट हो जाओ…कोरोना हो गया था, स्पीकर (यहां बात साफ सुनाई नहीं दी)…फिर हम लोग देख लेंगे न.. पासवान- पार्टी में हैं सर, थोड़ा सा…(हिचकिचाते हुए) ठीक है सर… लालू- एबसेंट हो जाओ तुम पासवान जी… पासवान- आपके संज्ञान में हो गए हैं हम सर…बात करेंगे..ठीक है.. लालू- ठीक है..एबसेंट हो जाओ।

विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के मद्देनजर जदयू ने लिया बड़ा फैसला

बिहार में स्पीकर पद के लिए विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के मद्देनजर जदयू ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी और सरकार की छवि बचाने के लिए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने जदयू के विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। स्पीकर पद के लिए वोटिंग को लेकर यहां की राजनीति में 24 घंटे पहले खासी हलचल रही। महागठबंधन अपने उम्मीदवार के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखकर और सत्ता पक्ष के विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोटिंग करने की अपील कर चुका है।

इसे भी पढ़ें : Congress के दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन, कोरोना बना कारण

भाजपा की बेचैनी बढ़ी तो जदयू खेमा शांत

अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारकर भाजपा की बेचैनी बढ़ी हुई है तो जदयू खेमा शांत है। मंगलवार देर शाम पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक ट्वीट कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रांची में सजा काट रहे लालू यादव NDA विधायकों को फोन करके लालच दे रहे हैं। इस पर सत्ता और विपक्ष, दोनों तरफ से बयानबाजी भी हो रही है।

सुशील मोदी ने ट्वीट में दिया लालू का नंबर

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एक खास नंबर से NDA के विधायकों से संपर्क किया जा रहा है. यह नंबर लालू यादव का है और जब उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो लालू यादव ने सीधे उसे रिसीव किया. तब सुशील मोदी ने लालू से कहा कि आप यह गंदा खेल बंद कीजिए, आप कभी सफल नहीं होंगे।

सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में जिस मोबाइल नंबर 8051216302 का जिक्र किया है, उसे जब ‘ट्रू कॉलर’पर जांचा गया तो यह नंबर ‘इरफान रांची लालू जी’ के नाम से सेव मिला। इरफान, लालू प्रसाद का पुराना करीबी रहा है। हालांकि लालू प्रसाद की आवाज की मिमिक्री करने वालों की कमी नहीं है। इसलिए कोहराम लाइव डॉट कॉम इस आवाज की पुष्टि नहीं करता। वहीं आधिकारिक तौर पर भी शासन-प्रशासन स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें : निलंबित ADG अनुराग गुप्ता पर चलेगा भ्रष्टाचार का मामला, सीएम ने लगाई मुहर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...