Ranchi : साहिबगंज के बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम राजमहल से चुनाव लड़ेंगे। लोबिन ने राजमहल से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के खिलाफ बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उनका दावा है कि चुनाव में जीत भी हासिल करेंगे। लोबिन हेम्ब्रम झामुमो और पूर्व CM हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे। उन्होंने मीडिया से कहा कि दुर्गा सोरेन के नहीं रहने पर आज बसंत सोरेन को मुख्यमंत्री होना चाहिए था। वहीं कहा कि पार्टी के कई लोगों ने टिकट के लिए कल्पना सोरेन से मिलने की सलाह दी। लेकिन मैं कल्पना सोरेन से क्यों मिलूं। वह पार्टी में क्या हैं? लोबिन ने दावा किया कि उनकी बसंत सोरेन से मुलाकात हुई थी। बसंत सोरेन भी विजय हांसदा को टिकट देने के पक्ष में नहीं थे। इसके बावजूद उनको टिकट दिया गया। उन्होंने भी माना कि विजय हांसदा की स्थिति राजमहल में बहुत बढ़िया नहीं है, ऐसे में जनता के कहने पर मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और जीत दर्ज करूंगा। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि दुर्गा सोरेन के नहीं रहने पर जब शिबू सोरेन की विरासत हेमंत सोरेन को मिली तो ऐसे में जब आज हेमंत सोरेन जेल में हैं तो फिर उस हिसाब से बसंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनना चाहिए था। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि सीता सोरेन परिवार की बड़ी बहू थीं, उनका भी हक था ऐसे में उन्हें समझा कर साथ क्यों नहीं रखा गया? लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि मैं बागी नहीं हूं, बागी तो झामुमो है जिसने जनता के विश्वास के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि हमने तो हमेशा झामुमो, शिबू सोरेन की नीतियों पर चलने का काम किया। जिन लोगों ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई, उन्होंने माटी से गद्दारी की है।
इसे भी पढ़ें :रांची में अब क’ट गया इनका चालान…
इसे भी पढ़ें :DC और SP ने किया पैदल मार्च, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बिना इजाजत गांव में घुसे IAS अफसर को बनाया बंधक, फिर…
इसे भी पढ़ें :कुख्यात देहाती बन गया ड्रग्स माफिया, ऐसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें :देखते-देखते आठ गाड़ियां ज’लकर हो गई राख
इसे भी पढ़ें :मुख्तार की मौ’त पर शोक जताने गये पूर्व CM, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी गरजे, ”वे भ्रष्टाचारियों को आतंक का लाइसेंस देते हैं’
इसे भी पढ़ें :IPL में मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत…
इसे भी पढ़ें :जलती चिता से पुलिस ने उठाई ला*श… जानें क्यों और कहां
इसे भी पढ़ें :राजधानी में इस-इस दिन नहीं बिकेगी शराब…आदेश जारी
इसे भी पढ़ें :रांची में मौसम हुआ सुहाना, इस दिन तक बारिश…







