Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ भी नहीं है। TMC भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस देना चाहती है। आज जब भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 की दीवार को हटा दी, तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ नहीं, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के लिए कश्मीर भारत के मस्तक समान है। कश्मीर भारत का गौरव है। PM मोदी ने कहा कि यह चुनाव एक सांसद चुनने का नहीं, यह सशक्त सरकार बनाने का चुनाव है। जितनी मजबूत केंद्र सरकार होगी उतना मजबूत दुनिया का भारत पर भरोसा होगा। PM मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या संदेशखाली के अपराधियों को कड़ी सजा नहीं होनी चाहिए? क्या राशन घोटाले, टीचर भर्ती घोटाला करने वालों को सजा नहीं मिलनी चाहिये? उन्होंने कहा कि मैं आज बंगाल की धरती से गारंटी देता हूं, जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के पैसे जमा किये हैं, ये पैसे मैं गरीबों को वापस लौटाऊंगा। कांग्रेस और TMC ने एक दूसरे के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार मिटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ। PM मोदी आज जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। PM मोदी ने कहा कि संदेशखाली में माताओं-बहनों के साथ कितना बड़ा अत्याचार हुआ है, ये पूरे देश ने देखा है। हालात ये है कि हर मामले में यहां कोर्ट को दखल देना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि TMC चाहती है कि उसके भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले। इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां यहां आती हैं, तो पश्चिम बंगाल सरकार उन पर हमले कराती है।
PM मोदी गरजे, ”वे भ्रष्टाचारियों को आतंक का लाइसेंस देते हैं’
Date:
जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें
Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...
खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…
Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...
30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…
Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...
PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच
Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...
हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…
Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...







