Kohramlive : चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों में टीम इंडिया हिस्सा लेगी। एशियाई खेलों का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित होगा। BCCI के सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि करते हुये मीडिया को बताया कि इन खेलों में विश्व कप में शामिल होने वाले खिलाड़ी नहीं जायेंगे। ऐसे में यह बात साफ हो गई है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज क्रिकेटर चीन नहीं जायेंगे। वहीं एशियाई खेलों में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी नहीं चुने जायेंगे। इन खिलाड़ियों का विश्व कप में खेलना तय माना जा रहा है। एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया के कैप्टन शिखर धवन हो सकते हैं। वहीं रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे अन्य उभरते युवाओं को एशियाई खेलों में मौका मिल सकता है। एशियाई खेलों में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जायेगा। वर्ल्ड कप और एशियाई खेलों के शेड्यूल के टकराव को देखते हुए उन खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा जो विश्व कप में खेलेंगे।
इसे भी पढ़ें :पुणे में चिंदी चोरों ने पुलिस पर की फा’यरिंग, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :बच के रहना रे बाबा, इस बहरूपिए से…
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में मुठभेड़, धराया बदमाश उगलेगा राज…
इसे भी पढ़ें :परदेश से लौटा पत्नीहं’ता सरेंडर कर बोला, दूसरे मर्द से उड़ाती थी गुलछर्रे…
इसे भी पढ़ें :भाजपा नेता की गिरी हरकत पर सड़क पर उतरे आंदोलनकारी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड सचिवालय सेवा के 166 प्रशाखा पदाधिकारियों का Transfer, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :ट्रेन का सस्ता होगा सफर, इतना कम होने वाला है किराया
इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी की डे’ड बॉडी तालाब में मिली, जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अब गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत…












