KohramLive : दिग्गज बिजनेसमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री नहीं रहे। उनका मुंबई के एक अस्पताल में 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। पालोनजी मिस्त्री शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन थे। वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार संतान शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री (बेटे), लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री (बेटियां) छोड़कर गए हैं। उनके बेटे सायरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।
शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार 50 देशों में फैला हुआ है। इस ग्रुप के अंदर लगभग 50 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं के क्षेत्र शापूरजी पालोनजी ग्रुप का बिजनेस फैला हुआ है।
एक पारसी परिवार में पालोनजी मिस्त्री का जन्म हुआ था। साल 2003 में उन्होंने आईरिश नागरिकता ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। पालोनजी मिस्त्री के निधन पर प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है।
इसे भी पढ़ें : 9 लोगों की मौत के पीछे तांत्रिक का हाथ… देखें कैसे बिना हथियार किया सभी का कत्ल
इसे भी पढ़ें : रेड में इस हालत में मिले लड़के-लड़कियां कि पुलिस को भी…
इसे भी पढ़ें : बीबी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, देखें…
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन को पिला दिया गया जहर… देखें
इसे भी पढ़ें : पति और देवरानी ने खोला हैवानियत का राज










