spot_img
spot_img
spot_img

9 लोगों की मौत के पीछे तांत्रिक का हाथ… देखें कैसे बिना हथियार किया सभी का कत्ल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : दो भाइयों के पूरे परिवार को एक साथ खत्म कर देने के पीछे एक तांत्रिक के होने की बात उछल कर सामने आई है। तांत्रिक अब्बास मोहम्मद अली ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। उसने परिवार के सभी 9 लोगों के एक-एक कर चाय पिलाई और सब काल के गाल में समा गए। महाराष्ट्र के कोल्हापुर रेंज के आईजी मनोज कुमार लोहिया ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।

यहां याद दिला दें कि गुजरे 20 जून को सांगली के म्हैसल गांव में में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की डेड बॉडी उनके ही घर में मिली थी। परिवार में दो भाइयों की फैमिली एक साथ रहती थी। एक साथ 9 लाशें मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मरने वालों में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी शामिल थे। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इस वारदात को कर्ज को लेकर सामुहिक सुसाइड मान कर चल रही थी। लेकिन अब मामले ने यू टर्न ले लिया है। सामुहिक सुसाइड का यह केस अब सामुहिक मर्डर का बन गया।

भाइयों से तांत्रिक ने ऐंठ लिए थे 1 करोड़

आईजी लोहिया के बताया कि डॉ माणिक वनमोरे और पोपट वनमोरे को तांत्रिक अब्बास ने उनके लिए गुप्त धन खोजने का झांसा दिया था। यह झांसा देकर उसने दोनों भाइयों से करीब 1 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद तांत्रिक ने धन खोजने के लिए खूब ड्रामेबाजी की। जब उसे कामयाबी नहीं मिली तो दोनों भाई पैसा लौटाने के लिए उस पर दबाव डालने लगे। तांत्रिक रुपये लौटाना मजूर नहीं था। उसने वनमोरे के पूरे परिवार को खत्म करने की ठानी। ड्राइवर के साथ मिलकर साजिश रची और खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

चाय पिला कर ले ली सभी की जान

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अब्बास मोहम्मद अली बागवान 19 जून को ड्राइवर धीरज चंद्रकांत सुरवशे के साथ म्हैसल गांव में वनमोरे बंधुओं के घर पहुंचा। वनमोरे के घर पर उसने छिपे खजाने को खोजने के लिए तंत्र-मंत्र शुरू किया। इस दरम्यान तांत्रिक ने परिवार के सभी लोगों को उनके घरों की छत पर भेज दिया। इसके बाद बारी-बारी से उन्हें नीचे बुलाया और उसके द्वारा तैयार चाय पीने के लिए कहा। पुलिस का दावा है कि चाय में कोई जहर मिला हुआ था। जिसे पीने के बाद वनमोरे परिवार के लोग बेहोश होकर दम तोड़ते गए।

इन लोगों के मिले थे शव, सुसाइड नोट भी मिले

शिक्षक पोपट वनमोर (54), पशु चिकित्सक डॉ माणिक वनमोर (49), 74 वर्षीय उनकी मां, दोनों भाइयों की पत्नियां और चार बच्चों की लाश घर में मिली थी। सांगली पुलिस को वहां सुसाइड नोट भी मिले थे। एक शव के पास एक शीशी भी मिली थी। ये देखकर पुलिस को पहले शंका हुई कि यह सामूहिक खुदकुशी का मामला है। सुसाइड नोट में कुछ साहूकारों के भी नाम थे, जिन्हें वनमोरे बंधुओं ने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।

सुसाइड नोट देख पुलिस को हुआ शक

जांच के दरम्यान पुलिस को सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखी बातों पर पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस का कहना है कि अक्सर सुसाइड नोट में खुदकुशी करने वाला पहले इसका कारण लिखता है। इसके बाद वह अपनी खुदकुशी के जिम्मेदार लोगों के नाम लिखता है। वनमोरे बंधुओं के केस में सुसाइड नोट में सबसे पहले कुछ लोगों के नाम लिखे थे। यह भी जिक्र नहीं था कि सामूहिक खुदकुशी क्यों की जा रही है? इसके बाद शक और गहराया और पुलिस ने तांत्रिक अब्बास पर शिकंजा कसा। पुलिस का मानना है कि वनमोरे भाइयों से तांत्रिक ने किसी बहाने से साहूकारों के नाम लिखवाए होंगे, ताकि इसी कागज का सुसाइड नोट का रूप देकर पूरे मामले को सामूहिक खुदकुशी साबित किया जा सके। सांगली एसपी दीक्षित गेडाम के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद अब्बास बागवान और ड्रावर सुरवासे को सोलापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर भादंवि की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें : दो भाइयों का पूरा परिवार एक साथ खत्म, देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...