kohramlive desk : शनिवार को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा Minoo Mumtaz का निधन हो गया। 79 साल की मीनू मुमताज ने कनाडा में आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस के भाई अनवर अली ने उनके निधन की खबर दी है। फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया, फैंस, फ्रेंडस सभी का मीनू मुमताज को प्यार देने पर आभार जताया है। मीनू मुमताज दिग्गज कॉमेडियन महमूद अली की बहन थीं। वे 1950 और 1960 के दशक में कई फिल्मों में नजर आई थीं। मीनू मुमताज ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया था।
डांसर और कैरेक्टर आर्टिस्ट थीं
मीनू मुमताज फिल्मों में डांसर और कैरेक्टर आर्टिस्ट थीं। मीनू मुमताज का असली नाम Malikunnisa Ali था। दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी ने उनका नाम मीनू रखा था। मीनू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टेज डांसर की थी। फिर वे 50 के दशक में कई फिल्मों में बतौर डांसर दिखीं।
फिल्म Sakhi Hateem में नजर आई थी
इस मूवी में वे बलराज साहनी के अपोजिट लीड रोल में थीं। मीनू मुमताज गुरु दत्त की कई फिल्मों में नजर आई थीं। वे कागज का फूल, चौदवीं का चांद, साहिब बीवी और गुलाम, ताजमहल, घूंघट, इंसान जाग उठा, घर बसाके देखो, गजल जैसी फिल्मों में दिखी थीं।
मीनू की जोड़ी सबसे ज्याजा कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ जमी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। मीनू ने पर्दे पर कॉमेडी की और साथ ही साइड रोल्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी। साल 1963 में उन्होंने डायरेक्टर सैयद अली अकबर से शादी की थी। मीनू मुमताज की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ट्यूमर है लेकिन उनका ऑपरेशन हुआ तो वो ठीक हो गई थीं। इसके बाद वो कनाडा में रहने लगी थीं।
Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस
Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…
Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)






