UP : यूपी के 12 जिलों में सेना के विभिन्न पदों पर बहाली होगी। इन जिलों में भर्ती रैली के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने कहा कि पूर्वांचल के 12 जिलों में 8 जुलाई 2021 से भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र ,देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया, भदोही, मऊ और चंदौली जिला शामिल है। आवेदन 21 अगस्त तक किया जा सकता है। 6 से 30 सितंबर के बीच भर्ती रैली कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, JEE की परीक्षा इतने जुलाई से होगी
इन पदों पर होगी बहाली
सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही क्लर्क, सिपाही ट्रेडमैन, सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही टेक्निकल और सिपाही ट्रेडमैन के पदो पर भर्तियां की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :#CBSE 12वीं के ऐसे छात्र नहीं होंगे #Promote
क्या होगा एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
सोल्जर ट्रेडमैन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी बोर्ड से 8वीं पास होना अनिवार्य है। सिपाही सामान्य ड्यूटी पद के लिए 10वीं पास अधिकतम शैक्षणिक योग्यता है। सिपाही टेक्निकल पद के लिए अभ्यर्थी को साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए। सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों को भौतिक, रसायन, बायो या बॉटनी जूलॉजी से 12वीं पास होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :ASI के 1329 पदों के लिए वैकेंसी, जानिये कैसे करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें :प्यार का खतरनाक अंत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
इसे भी पढ़ें :महंगाई का झटका! कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा #Amul दूध
इसे भी पढ़ें :BREAKING : शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, JEE की परीक्षा इतने जुलाई से होगी
इसे भी पढ़ें :मोहम्मद युसूफ खान से कैसे बने Dilip Kumar…
इसे भी पढ़ें :मौत के बाद #Dilip Kumar की First Photo आई सामने…








