spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#CBSE 12वीं के ऐसे छात्र नहीं होंगे #Promote

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : सीबीएसई (CBSE) 12वीं के वैसे छात्रों के लिए बुरी खबर है, जो ऑनलाइन क्लास (Online Class) या प्री बोर्ड (Pre Board) और छमाही Exam से गायब रहे। बोर्ड ऐसे छात्रों को प्रमोट नहीं करेगा। छात्र मान रहे थे कि सभी को पास कर दिया जाएगा। मगर बोर्ड ने जो सर्कुलर जारी किया है उससे लापरवाही बरतने वाले छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।

सीबीएसई (CBSE) की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि Online Class में शामिल न होने वाले या प्री बोर्ड (Pre Board) और छमाही परीक्षाओं से गायब रहने वाले छात्रों को अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसे छात्रों के लिए कोई वैकल्पिक व्‍यवस्‍था की जायेगी या नहीं इसका फैसला बोर्ड करेगा।

सीबीएसई (CBSE) ने स्कूलों को सर्कुलर भेजकर कहा है कि जो छात्र पूरे साल स्कूल के संपर्क में नहीं थे। स्कूल की किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुए और ऑनलाइन क्लास (Online Class) से भी गायब रहे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

Read more:  योग में शिक्षक बनने की है इच्छा, तो आपके लिए है सुनहरा मौका

सीबीएसई (CBSE) ने स्कूलों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वैसे छात्रों का रिजल्‍ट न निकालें, जो अनुपस्थित की लिस्‍ट में हैं। ऐसे छात्रों को शून्य अंक देकर उनका डेटा जमा नहीं किया जा सकता।

यहां याद दिला दें कि सीबीएसई (CBSE) ने 12वीं के अंक अपलोड करने के अपने पोर्टल पर लिंक एक्टिवेट कर दिया है। स्कूलों को पांच जुलाई तक थ्योरी के अंक अपलोड करने हैं। जबकि 11वीं के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि दो जुलाई थी। सीबीएसई (CBSE) 12 वीं बोर्ड के परिणाम 31 जुलाई को या उससे पहले टैबुलेटेड, मॉडरेट और जारी करना है। वहीं, सीबीएसई (CBSE) 10वीं का टैबुलेशन संपन्न हो चुका है। सीबीएसई (CBSE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं के परिणाम 15 जुलाई तक आ सकते हैं।

Read more: #Indian Army ने GD के 100 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब तक कर सकते है APPLY

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: