मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार की सुबह निधन हो गया। 98 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे जुहू के कब्रिस्तान में किया जाएगा। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पहली फोटो सामने आई है। फोटो में उनकी डेड बॉडी एम्बुलेंस में रखी दिख रही है। वहीं, उनके सिरहाने में पत्नी सायरा बानो बैठी नजर आ रही है। सायरा बानो के आंसू थम नहीं रहे है।









