UAE में अब तक 12 लाख  लोगों को लगी Vaccine

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

कोहराम लाइव डेस्क : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अब तक 12 लाख  लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। इनमें विदेशी भी शामिल हैं। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हमारे फ्रंटलाइन हीरोज के जबरदस्त प्रयासों के कारण, यूएई के  1,275,000 नागरिकों और निवासियों को टीका पहले ही दिए जा चुके हैं। इजरायल के बाद यूएई दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना टीकाकरण करने वाला देश है। वह इस मामले में अरब देशों में पहले नंबर पर है।

इसे भी पढ़ें :बीच शहर में लगा उग्रवादी Poster, व्यवसायी-ठेकेदारों को धमकाया

देश की आबादी 90 लाख

यूएई में वैक्सीन वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने 2021 की पहली तिमाही के दौरान 50 फीसद आबादी का टीकाकरण करना का लक्ष्य रखा है। देश की अबादी 90 लाख से ज्यादा है। दिसंबर में, अबू धाबी ने कोरोना वायरस के दो टीकों को मंजूरी दी। फाइजर  द्वारा विकसित वैक्सीन के अलावा चीन के सिनोफर्म वैक्सीन को अनुमति दी थी।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंची Corona वैक्सीन की पहली खेप, 16 से लगेगा टीका

कोरोना का नया स्‍ट्रेन अब तक घातक नहीं

इसके अलावा पश्चिमी मीडिया ने बताया है कि ब्रिटेन के कुछ धनी नागरिकों ने यूएई के निजी क्लीनिकों में कोरोना वैक्सीन का डोज ले लिया है। उन्होंने स्वदेश वापस जाकर ऐसा करने के लिए इंतजार नहीं किया। दिसंबर में, ब्रिटेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को कोरोना के नए स्ट्रेन की जानकारी दी थी, जो कि पहले की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। नया स्ट्रेन अब तक ज्यादा घातक नहीं दिखा है। नए स्ट्रेन को लेकर जानकारी सामने आने के बाद कई देशों ने ब्रिटेन से यात्रा पर रोक लगा दी थी, लेकिन यूएइ ने ऐसा नहीं किया। यहां पर ब्रिटेन से लोगों का आवागमन जारी था।

इसे भी पढ़ें :देखिये कैसे पहुंची रांची पुलिस खेत में दफन कटे स‍िर तक…(Video)

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...