spot_img

PMCH में ड्राई रन के नाम पर खानापूर्ति, 25 लोगों पर डेमो, 46 मिनट में ही Complete

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना से जंंग जारी है। वैक्‍‍‍‍‍‍‍‍‍सीनेशन की तैयारी भी अंतिम चरण में है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूरे बिहार में वैक्सीनेशन का ड्राई रन शुरू हुआ। वास्‍तव में यह खानापूर्ति भर साबित हुआ। एक आदमी को 30 मिनट के ऑब्जर्वेशन में रखना था। PMCH में 25 आदमियों पर वैक्सीनेशन का डेमो 46 मिनट में ही कंप्‍लीट हो गया। गया और भागलपुर में निर्धारित समय 11 बजे पर डेमो शुरू हो गया, लेकिन राजधानी पटना के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में 11: 44 बजे पहला डेमो शुरू हुआ। PMCH में प्रधान सचिव के आने की तैयारी थी, लेकिन उनकी जगह राज्य स्वास्थ्य समिति के ED पहुंचे। ED की मौजूदगी में थोड़ी गंभीरता दिखी। इसके बाद पूरा डेमो खानापूर्ति ही रहा।

गया-भागलपुर में भी खानापूर्ति

गया और भागलपुर के सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन का ड्राई रन शुरू हुआ तो यहां भी इसे खानापूर्ति तक ही सीमित रखा गया। कहीं भी नहीं दिखी कि इसी डेमो के अनुभव को कोविड वैक्सीनेशन के दौरान इस्तेमाल में लाया जाएगा। जिस व्यक्ति पर डेमो हो रहा है, उसे 30 मिनट तक निगरानी में रखना था, लेकिन डेमो कराकर सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई।

इसे भी पढ़ें : पैसा निकालने बैंक पहुंचा मुर्दा, …और मच गया हड़कंप

अधीक्षक ने नाक के नीचे लगा रखा था मास्‍क

PMCH के सुपरिटेंडेंट अभी 15 ही दिन पहले कोविड संक्रमण से बाहर आए हैं। कोविड वैक्सीनेशन का ड्राइ रन को शुरू करने के दौरान वे सही से मास्क भी पहने नजर नहीं आए। उन्होंने नाक से नीचे मास्क लगा रखा था। प्राचार्य भी यहां सही से मास्क पहने नहीं नजर आए।

सोशल डिस्टेंसिंग की धज्‍जी

जिन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की उम्मीद की जाती हो, जब वे ही लापरवाही बरत रहे तो इसे क्या कहिएगा। PMCH में कोविड वैक्सीनेशन का ड्राइ रन शुरू करने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ती दिखी।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक …और दूल्हा बनकर लौटा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...