spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में दारोगा के बाद अब सिपाही निकला करोड़पति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • भागलपुर में पदस्‍थापित शशि भूषण के पास आय से अधिक एक करोड़ 40 लाख से ज्‍यादा की संपत्ति

कोहराम लाइव डेस्क: बिहार पुलिस के एक दारोगा के बाद एक सिपाही के करोड़पति बनने का मामला विजिलेंस ने उजागर किया है। सिपाही शशि भूषण कुमार और उसकी पत्नी मीनू देवी के पास जांच में आय से अधिक अवैध एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है।

इसे भी पढ़ें :फ्रांस में भी फैलने लगा Bird flue, 6 लाख पक्षियों को मारने का आदेश

पटना में बनाया अपना मकान

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जांच में पाया है कि पीटीसी नंबर 1336 का एक सिपाही शशि भूषण कुमार भ्रष्टाचार में लिप्‍त होकर लगातार अकूत संपत्ति बनाता रहा। उसने करोड़ों की चल- अचल संपत्ति बनाई।

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना इलाके के रहने वाले शशि भूषण कुमार ने पटना के बिग्रहपुर में अपना मकान बनाया। कई जगहों पर कीमती जमीन और प्लॉट भी खरीदे।

इसे भी पढ़ें :नक्सली गुड्डू सिंह गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छुपाई थी पहचान

निगरानी ने 2019 में दर्ज किया था भ्रष्‍टाचार का मामला

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मार्च 2019 में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सिपाही शशि भूषण कुमार और उसकी पत्नी मीनू देवी के खिलाफ निगरानी कोर्ट पटना में चार्जशीट दायर की है। आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी के नाम पर कई बैंक खातों और अलग-अलग जगहों पर निवेश किए गए पैसों के बारे में भी जानकारी हासिल हुई है।

इसे भी पढ़ें :भतीजे ने धारदार हथियार से कर दी चाची की हत्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...