spot_img
spot_img
spot_img

मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक …और दूल्हा बनकर लौटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : गये थे मॉर्निंग वॉक पर, लौटे दूल्हा बन कर। लखीसराय के बड़हिया में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक युवक का अगवा कर उसकी जबरन करा दी शादी।

दुल्हन भी थी पहले से तैयार

गुरुवार को युवक को कुछ लोगों ने अगवा किया और सीधे शादी के मंडप पर बिठा दिया। वहां तैयारी पूरी थी, दुल्हन भी सज-धजकर बैठी थी। दूल्हे की हल्दी रस्म धूमधाम से की गई। सभी रस्म के बाद लड़की वालों ने उसकी फोटो भी वायरल कर दी। यह फोटो लड़के वालों तक भी पहुंच गई, जिन्होंने पुलिस को फोटो दिखाकर लड़के के अगवा होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने युवक को जमुई के सिकंदरा से बरामद कर लिया।

से भी पढ़ें :पैसा निकालने बैंक पहुंचा मुर्दा, …और मच गया हड़कंप

युवक का आर्मी के GD पद में हुआ था चयन

युवक की पहचान गंगा सराय के मनोज कुमार के पुत्र शिवम (20 साल) के रूप में की गई है। उसकी शादी पहाड़पुर के मंगला राय की पुत्री से जबरन महादेव सिमरिया मंदिर में करवा दी गई। शिवम का चयन इंडियन आर्मी में GD पद पर हुआ था। वह 20 जनवरी को ज्वॉइन करने वाला था।

इसे भी पढ़ें :धनबाद में अपराधियों ने रंजीत सिंह को मारी गोली, मौत

आर्मी में सेलेक्शन होने के बाद से लड़की वालों की थी नजर 

लोगों की मानें तो युवक की शादी प्री-प्‍लान थी। युवक के आर्मी में सेलेक्‍शन होने के बाद से ही लड़की वाले उसपर नजर गड़ाए हुए थे। मौका पाते ही गुरुवार को गंगा सराय में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले शिवम को लाल रंग की ऑल्टो से अगवा कर पहाड़पुर ले गए और उसकी जबरन शादी करा दी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिवम के अपहरण की शिकायत की।

अपहरण के विरोध में NH 80 जाम

युवक के अपहरण की खबर से आस-पास के गांव के लोग आक्रोश में है। लोगों ने अपना गुस्सा NH 80 को जाम कर दिखाया।

इसे भी पढ़ें :भैरव सिंह ने किया सरेंडर, बोला- सीएम काफिले पर हमले का कोई इरादा नहीं था

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...