जिला स्तरीय कोविड टास्क फोर्स की रांची डीडीसी ने की वर्चुअल बैठक
RANCHI : आनेवाले दिनों में रांची जिला प्रशासन शहर के मुख्य स्थानों, शॉपिंग मॉल एवं स्कूल-कॉलेजों में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप की व्यवस्था करने की तैयारी में है। इसे लेकर सोमवार को जिला स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक वर्चुअल माध्यम से डीडीसी विशाल सागर ने की। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। वर्चुअल मीटिंग में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, एमओआईसी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
ऑक्सीजन आपूर्ति कार्य की समीक्षा की
बैठक के दौरान डीडीसी ने सदर अस्पताल में चौथे और पांचवें तले में ऑक्सीजन आपूर्ति कार्य की समीक्षा की। कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। कल तक कार्य पूरा करने को कहा। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में मैन पावर को लेकर तैयारियां की जा रही है। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारी को अस्पतालों में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स आदि की जानकारी ली। कहा कि 1 से 2 दिनों में प्रतिनियुक्ति को लेकर ड्राफ्टिंग फाइनल करें।
Read More :नहाने गया कोचिंग संचालक डूब गया, पत्नी की चित्कार से
Read More :बड़े बेटे ने ही मां-बाप, भाई और मासूम को मार डाला था
Read More :झारखण्ड के इस जिले में कांपी धरती, घरों से निकले लोग
Read More :फंदे से लटकी मिली मां-बेटी की लाश, रात को एक साथ…
Read More :बीच समंदर NCB की बड़ी कार्रवाई, शाहरुख खान बेटे समेत 8 हिरासत में, जानिये पूरा माजरा
Read More :BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप
Read More :पूर्व मंत्री हाजी हुसैन को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…








