Kohramlive Desk : नौकरी की तैयारी कर रहें स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी (Indian Army) ने बंगाल इंजीनियर ग्रुप (BEG) सेंटर में ग्रुप सी के 36 और ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (GRC) में लेवल -1 और लेवल-2 के 14 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), स्टोर कीपर 2, कुक, एमटीएस,वॉचमैन, लस्कर, वाशरमैन, टेलर, बार्बर, रेंज चौकीदार और सफाईकर्मी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आवेदन ऐसे करें
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ द कमांडेंट, बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) सेंटर रूड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड के लिए 30 अप्रैल तक भेज सकते हैं।
योग्यता (Eligibility)
इंडियन आर्मी में लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही उसके पास कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
सैलरी (salary)
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन होने के बाद अभ्यर्थियों को हर महीने 18,000 रुपए से लेकर 19,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
चयन (selection)
50 पदों पर निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का रिटन टेस्ट के साथ ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन होगा।
आयु (age)
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए।
Read More : भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्नी का गंभीर आरोप, जानिये तलाक तक क्यों पहुंची बात…
Read More : 3 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप संग भागी, फिर पंचायत ने जो किया…
Read More : पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो
Read More : पत्नी की नहीं हुई विदाई तो साली को लेकर फुर्र हुआ जीजा… देखें कैसे
Read More : मुंह में पिस्टल डाल किया खामोश, हिमाकत देख दारोगा भी रो पड़ी, देखें वीडियो…
Read More : एक ही दिन, एक ही समय, टपका डाला दबंग चाचा और भतीजा को… देखें वीडियो












