Kohramlive Desk : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 84 ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले करियर सेक्शन के तहत एचसीएल की वेबसाइट (www.hindustancopper.com) पर जाकर ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दो फेज में होगा एग्जाम
भर्ती के लिए दो चरणों में एग्जाम होगा। पहले GATE के नंबर और दूसरा पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट का सेलेक्शन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को GATE की परीक्षा होना चाहिए। उम्मीदवार का जारी अधिसूचना के आधार पर GATE-2022 और / या GATE-2021 स्कोर मान्य होगा।
वेकैंसी की डिटेल
खनन- 39, सर्वे- 02, भूविज्ञान- 06, कंसंट्रेटर- 06, इलेक्ट्रिकल –11, सिविल- 05
मैकेनिकल –12, इंस्ट्रुमेंटेशन- 02, सिस्टम-01
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
आवेदक को GATE परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और जिसके लिए GATE-2022 या GATE-2021 के अंक ही मान्य होंगे। योग्यता में कुल मिलाकर 60% अंक (एससी / एसटी के लिए 55%) प्राप्त किए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
सैलरी की डिटेल
1. फाइनल में चयनित उम्मीदवारों को 40000-3%-140000/- रुपये के वेतन में रखा जाएगा।
- ट्रेनिंग के एक वर्ष के बाद 40,000 रुपये प्रति माह के दिया जाएगा। तनख्वाह को पिछले अनुभवों के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, खाता में नहीं आई रकम तो इस नंबर पर तुरंत लगाएं फोन
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज
इसे भी पढ़ें :क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज








