Kohramlive : वरिष्ठ वैज्ञानिक वी. नारायणन को ISRO का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल 14 जनवरी से शुरू होगा। वे एस सोमनाथ की जगह लेंगे। सोमनाथ ने जनवरी 2022 में ISRO के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) में वी नारायणन की नियुक्ति भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिये एक नई दिशा और गति की प्रतीक मानी जा रही है, क्योंकि उनके पास लगभग चार दशकों का तजुर्बा है, वहीं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में वे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। इनका नाम अंतरिक्ष अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों में शुमार किया जाता है। वे वर्तमान में लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, जो कि भारत के प्रमुख रॉकेट प्रोपल्शन केंद्रों में से एक है। नारायणन ने 1984 में ISRO से जुड़कर अंतरिक्ष विज्ञान में अपने करियर की शुरुआत की थी। नारायणन ने भारतीय अंतरिक्ष मिशनों में सैटेलाइट प्रणालियों के विकास, उनके नियंत्रण तंत्र और ट्रांसड्यूसर सिस्टम्स के लिये कई यादगार और खास काम किया है।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार





